झारखंड सरकार का बजट राज्य के फिल्म उद्योग को निराश किया : दिलेश्वर लोहरा.
वित्तीय वर्ष 2021- 22 में झारखंड सरकार के बजट में राज्य के फिल्म उद्योग के लिए बहुत ही निराशाजनक स्थिति है। राज्य के वित्त मंत्री माननीय डा रामेश्वर उरांव जी ने 3 मार्च को विधानसभा में 91277 करोड़ का बजट पेश किए लेकिन झारखंड फ़िल्म उधोग के लिए इसमें कुछ खास नही है।
झारखण्ड के फिल्म आर्ट डायरेक्टर दिलेश्वर लोहरा ने कहा कि राज्य के आदिवासी एवं क्षेत्रीय भाषा के फिल्मों के विकास के लिए किसी योजना की चर्चा नहीं किया गया। राज्य के फिल्म उद्योग में लगभग 6000 से ज्यादा कलाकार काम करते हैं इतना बड़ा उद्योग रहने के रहने के बावजूद राज्य सरकार के वित्त मंत्री ने फिल्म की विकास के लिए बजट पास नहीं करना बहुत ही दुर्भाग्य की बात है।
राज्य के फिल्मों के साथ कलाकार का विकास कैसे होगा, यह चिंता का विषय है, राज्य में सुन्दर स्थल है जहां फिल्मों का निर्माण हो सकता है, फिल्म कला का विकास हो सकता है। फिल्म आर्ट डायरेक्टर दिलेश्वर लोहरा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से निवेदन किया कि झारखंड के आदिवासी फिल्म पर ध्यान देकर बजट में आदिवासी एवं क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों पर विचार करें जिससे राज्य के कला एवं कलाकारों के साथ फिल्मों का भी विकास संभव हो।


















