IMG 20200921 WA0032

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

दृष्टि ब्यूरो,

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सरना धर्म कोड बिल पारित कर केंद्र को प्रस्ताव भेजने एवं धार्मिक जमीन सुरक्षा करने के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ प्रवीण उरांव, अध्यक्ष श्री चंद्रदेव बालमुचू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा भारत श्री नीरज मुंडा, उपाध्यक्ष जिला समिति रांची श्री अजीत उरांव, सदस्य राष्ट्रीय समिति श्रीमती मीना उरांव, प्रचारक श्री गैना कच्छप एवं श्री अमित गाड़ी उपस्थित थे.

Share via
Share via