संयुक्त जन संगठन मंच के बैनर तले शहीद दिवस मनाया.
जामताड़ा : गांधी मैदान स्थित सी पी आई एम कार्यालय में संजुक्त जन संगठन मंच के बैनर तले शहीद दिवस मनाया गया। सभी ने भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को श्रद्धांजलि दिया तत्पश्चात एक रैली निकाली गई जो पूरे जामताड़ा नगर का भ्रमण किया। 23 मार्च को देश भर में शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज ही के दिन भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु को अंग्रेजों ने फाँसी दे दिया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बताते चले क़ी शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु ने अंग्रेजों के शासनकाल में क्रांतिकारी आंदोलनकरी के रूप में उभरे थे। इन शहीदों ने अंग्रेजी हुकूमत के छक्के छुड़ा दिए थे। इन शहीदों ने देश को अंग्रेजों से आज़ादी दिलाने के लिये अपनी आहुति तक दे दिया था। रैली के दौरान संयुक्त मोर्चा के सचिव चंडी दास पूरी ने कहा की भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु का शहादत दिवस के रूप में मना रहे हैं। इन तीनों शहीदों ने ब्रिटिश साम्राज्य वाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। इन शहीदों का कहना था की साम्राज्यवाद, फाँसीवाद को खात्मा करना है इसी लड़ाई में अपनी जान की कुर्बानी दिये थे।
जामताडा़, कार्तिक सिंह

















