खलारी सीओ ने केडी मुख्य बाजार के दुकानदारों को कोरोना महामारी से बचाव को लेकर किया जागरूक.

खलारी सीओ ने केडी मुख्य बाजार के दुकानदारों को कोरोना महामारी से बचाव को लेकर किया जागरूक.

खलारी : खलारी अंचलाधिकारी शिशुपाल आर्य ने सोमवार को केडी मुख्य बाजार के दुकानदारों को कोरोना महामारी से बचाव को लेकर जागरूक किया। उन्होने बाजार के कई प्रतिश्ठानों में जाकार दुकान संचालकों को ग्राहकों को बिना मास्क के समान नही देने एवं इससे संबंधित एक संदेश दुकान में लगाने को कहा। साथ ही उनसे कहा कि जो भी ग्राहक बिना मास्क के दुकान पर आते है उन्हे आप मास्क दे और मास्क का प्रयोग हमेशा करने को कहे। साथ ही खुद भी मास्क लगाए और सेनेटाइजर का इस्तेमाल जरूर करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीओ शिशुपाल आर्य ने कहा कि कोरोना संक्रमण का दूसरा दौर ज्यादा खतरनाक है मास्क और शारिरिक दूरी से ही इससे बचा जा सकता है। श्री आर्य ने दुकानदारों से यह भी कहा कि आगे बिना मास्क के पकड़े जाने पर फाइन भी किया जा सकता है। वहीं खलारी व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष शत्रुंजय सिंह ने भी सभी दुकानदार और व्यवसायियों से आग्रह किया है कि बताये गए सरकार के द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

खलारी, मो मुमताज़

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now