धरना में बैठे दलित परिवार से मिलने पहुंचे राजमहल भाजपा विधायक.

धरना में बैठे दलित परिवार से मिलने पहुंचे राजमहल भाजपा विधायक.

Share
Link copied

जामताड़ा : नारायणपुर थाना क्षेत्र के चिरुडीह गाँव के पाँच दलित परिवार पिछले छः दिनों से जामताड़ा पुराना कोर्ट स्तिथ धरना स्थल में लगातार न्याय के लिये धरना में बैठे हैं। इन परिवारों का कहना है कि गाँव के ही कुछ दबंग इनके घर जमीन पर कब्जा कर लिया है। वहीं जिला प्रशासन ने इस मामले पर कहा है की वर्षों पुरानी यह जमीन विवाद संबंधित मामला है हमलोग एक जांच टीम बनाकर तेजी से जाँच करवा रहे हैं सभी को न्याय मिलेगा। विवादित जमीन पर धारा 145 लगा दिया है जिससे जो जहाँ रहते हैं वो वहां रह सकता है।

बताते चले कि यह परिवार अभी तक तख्ती लिए धरना स्थल में ही बैठे हैं। इसी कड़ी में साहेबगंज राजमहल भाजपा विधायक अनंत ओझा जामताड़ा इन परिवार से मिलने धरना स्थल पहुंचे। मोके पर जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष चंडी चरण दे और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। जहां विधायक ने दलित परिवार को सांत्वना दिये कहा हमलोग आपके साथ हैं आपके न्याय के लिये खड़े हैं।

मीडिया से बात करते हुए अनंत ओझा ने कहा की इस दलित परिवार को शासन की ओर से न्याय दिलाने का काम करना चाहिये। रज्या सरकार और जिला प्रशासन को त्वरित जाँच कर पीड़ित परिवार के साथ जो अन्याय हुआ है उनको उनका हक दिलाने का काम करना चाहिए। हम रज्या स्तर पर इनकी बातों को रखेंगें।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow