उग्रवाद प्रभावित गाँवो में प्राथमिकता के साथ विकास योजनाऐं संचालित करने का दिया निर्देश.

उग्रवाद प्रभावित गाँवो में प्राथमिकता के साथ विकास योजनाऐं संचालित करने का दिया निर्देश.

Share
Link copied

लातेहार : उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में विशेष केन्द्रीय सहायता (एससीए) की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपायुक्त के द्वारा सबसे पहले एससीए योजना के तहत संचालित योजनाओं के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गयी एवं निर्देश दिया कि एससीए के तहत जो भी योजनाएं ली जाए उन्हें तीन माह के अंदर पूर्ण करें। उपायुक्त श्री इमरान ने उग्रवाद प्रभावित गांवों में प्राथमिकता के साथ योजनाएं संचालित करने का निर्देश दिया एवं संचालित योजनाओं से गांव में परिवर्तन हो इसे भी सुनिश्चित करने की बात कही।

बैठक में उपायुक्त के द्वारा कृषि को बढ़ावा देने के लिए तालाब,डैम समेत अन्य सिंचाई सुविधा का जीर्णोद्धार करवाने का निर्देश दिया गया। इस दौरान लघु सिंचाई विभाग से एससीए के तहत किए जा रहे कार्य की जानकारी ली एवं ससमय योजनाओं को पूर्ण करवाने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त श्री इमरान ने स्वास्थ्य,शिक्षा,पेयजल,सड़क एवं पुल-पुलिया को प्राथमिकता के साथ एससीए योजना से लेने की बात कही। समीक्षाक्रम में एससीए से ली गयी योजनाओं की बारी-बारी समीक्षा की एवं विभागीय पदाधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाने की बात कही।

बैठक में उपायुक्त के द्वारा रोजगार सृजन की दिशा में भी कार्य करने को लेकर योजनाऐं चयन का निर्देश दिया गया। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को डीसी बिल अविलंब जमा करने को लेकर निर्देशित किया। बैठक के दौरान उपायुक्त अबु इमरान के द्वारा अतिसुदूवर्ती गांव में पेयजल एवं स्वास्थ्य सुविधा को विकसित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में उग्रवाद प्रभावित गांव के विकास को लेकर अन्य कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए गए। मौके पर उप विकास आयुक्त सुरेन्द्र कुमार वर्मा,डीआरडीए निदेशक पंकज कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी,कार्यपालक अभियंता समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।

लातेहार, मो०अरबाज

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow