कारोबारी से हथियार के बल पर1.25 करोड़ रुपये की लूट.

कारोबारी से हथियार के बल पर1.25 करोड़ रुपये की लूट.

Share
Link copied

राँची : अपराधियों नें आज लूट की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने कारोबारी से 1.25 करोड़ रुपया की लूट कर ली है। यह घटना राजधानी के जगन्नाथपुर इलाके में सोमवार की सुबह हुई है। जहां तीन की संख्या में आए हथियारबंद अपराधियों ने हथियार के बल पर कारोबारी से 1.25 करोड़ रूपया लूट कर फरार हो गए।

कारोबारी के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर वरीय पुलिस अधिकारी पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार निकेश मिश्रा नाम के कारोबारी अपने तीन अन्य साथियों के साथ कार में सवार होकर जगन्नाथपुर की तरफ से जा रहे थे. इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर कार को रोककर लूट की घटना को अंजाम दिया है बताया जा रहा है कि कारोबारी निकेश मिश्रा खूंटी के रहने वाले हैं उनका रांची और खूंटी में कारोबार है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow