हांथी ने दो को कुचला एक की मौत एक गंभीर.

हांथी ने दो को कुचला एक की मौत एक गंभीर.

Share
Link copied

जामताड़ा : जामताड़ा में एक बार फिर जंगली हाथी का उत्पात देखने को मिला है। झुंड से बिछड़े जंगली हाथी के जामताड़ा थाना क्षेत्र के चालना गांव में एक युवक को कुचल कर मार दिया। मृतक का नाम फुरकान अंसारी है। वहीं बैजनाथडीह गांव में एक महिला को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे बेहतर इलाज के लिए पहले जामताड़ा सदर अस्पताल और फिर बाद में धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

मृतक की पहचान चालना गांव के फुरकान अंसारी के रूप में हुई है। आपको बता दें कि रात के समय जब लोग सोए हुए थे तभी हाथी ने गांव में प्रवेश कर फुरकान अंसारी पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद हाथी नीलदहा बैजनाथडीह गांव की ओर आ गया जहां एक महिला को गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow