IMG 20210418 WA0038

सिमडेगा पुलिस नें एक कार से 92 किलो गांजा किया जब्त.

सिमडेगा : सिमडेगा पुलिस को रविवार को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने नशे के अंतर्राज्यीय गिरोह के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से 92 किलो गांजा जब्त किया है। साथ ही दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार भी किया गया। पुलिस को यह कामयाबी वाहन जांच के दौरान मिली।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बरामद गांजे की कीमत करीब 46 लाख रुपए आंकी जा रही है। आरोपियों में आरा भोजपुर निवासी बिरदा नंद पासवान और सबरजीत प्रसाद शामिल हैं। एसपी डाॅ. शम्स तबरेज ने बताया कि वाहन जांच अभियान के दौरान ठेठईटांगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आंध्र प्रदेश की तरफ से एक स्विफ्ट डिजायर कार में भारी मात्रा में गांजा गिरिडीह ले जाया जा रहा है।

Share via
Share via