सेल के चेयरमैन से मिले सीएम हेमंत सोरेन

Share
Link copied

दृष्टि ब्यूरो,

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में सेल (SAIL) के चेयरमैन श्री अनिल कुमार चौधरी ने मुलाकात की. सेल चेयरमैन ने राज्य सरकार द्वारा लौह अयस्क खनन के रिनुअल एवं फॉरेस्ट क्लीयरेंस दिए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया. मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने बोकारो स्टील सिटी के अंतर्गत सेल की खाली पड़ी जमीन में अन्य छोटे-छोटे लघु उद्योग स्थापित कर इंडस्ट्री इको-सिस्टम डेवलप करने का आग्रह सेल चेयरमैन से किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि खाली पड़ी जमीन का उपयोग कर आसपास के क्षेत्र को विकसित किया जा सकता है, लघु उद्योगों के स्थापना होने से स्थानीय लोगों को अधिक से अधिक रोजगार मिलेगा. भेंटवार्ता के क्रम में सेल चेयरमैन ने मुख्यमंत्री के समक्ष अनुरोध किया कि सारंडा माइंस क्षेत्र में कुछ योजनाएं जो केंद्र सरकार के पास लंबित है, उसे क्रियान्वित करने का पहल राज्य सरकार द्वारा किया जाए. मौके पर मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, सेल के निदेशक तकनीकी श्री एच एन राय, सीजीएम श्री अमरेंदू प्रकाश एवं डीजीएम श्री नवीन काला मौजूद थे.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow