मृतकों के परिजनों से 50-50 हज़ार रुपये की कर रहे हैं मांग : मेयर डाॅ.आशा लकड़ा.

मृतकों के परिजनों से 50-50 हज़ार रुपये की कर रहे हैं मांग : मेयर डाॅ.आशा लकड़ा.

Share
Link copied

राँची : कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत होने के बाद घाघरा स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरा करने के लिए कुछ लोग मृतकों के परिजनों से 50-50 हज़ार रुपये की मांग कर रहे हैं। मेयर डाॅ.आशा लकड़ा ने कहा कि रविवार को कई लोगों ने इस मामले को लेकर उनसे शिकायत भी की। आम लोगों की शिकायत के आधार पर मेयर डाॅ.आशा लकड़ा ने रांची नगर निगम की सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. किरण कुमारी को इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

उन्होंने कहा राँची नगर निगम व जिला प्रशासन के नेतृत्व में कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों के शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। रांची नगर निगम ओर से अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियां उपलब्ध कराई जा रही है। ऐसे में किसी अन्य के माध्यम से कोरोना से मृत व्यक्तियों के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए 50 हज़ार रुपये की मांग किया जाना अशोभनीय है। आपदा की इस स्थिति में लोगों को सामाजिक सरोकार के तहत मानवता का धर्म निभाना चाहिए। पीड़ित परिवार के प्रति इंसानियत का भाव व मानवीय संवेदना होना चाहिए।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow