ट्रेन की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालिका की मौत.
लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन पूर्वी केबिन के निकट गुरुवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय बालिका की घटनास्थल पर ही हो गई। मौत, जीआरपीएफ एवं लातेहार पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को किया बरामद। मिली जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी ग्रामीणों ने जीआरपीएफ पुलिस एवं लातेहार पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त लातेहार थाना क्षेत्र के खैरा गांव निवासी सुलोचन उरांव की पुत्री आशा कुमारी के रूप में की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मृतका के पिता सुलोचन उरांव ने बताया कि गुरुवार की अहले सुबह मेरी बेटी घर से निकली हुई थी। इसकी मौत कैसे हुई है, मुझे कोई जानकारी नहीं है।इधर लातेहार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस पूरी गहनता से जांच कर रही है। इसके बाद ही बताया जा सकता है कि युवती की जान कैसे गई है।
लातेहार, मो० अरबाज

















