चोरों नें एस्बेस्टस शीट को तोड़ कर चोरी की घटना को दिया अंजाम.

चोरों नें एस्बेस्टस शीट को तोड़ कर चोरी की घटना को दिया अंजाम.

Share
Link copied

खलारी : खलारी केडी मुख्य बाजार चौक में स्थित शक्ति फैशन में चोरों ने रविवार की रात एस्बेस्टस शीट को तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकान संचालक देवनारायण प्रसाद ने बताया कि सुबह जब उन्होंने दुकान खोला तो पाया कि दुकान की एस्बेस्टस शीट पत्थर से तोड़ा हुआ है। साथ ही दुकान में समान बिखरा हुआ मिला उन्होंने बताया कि दुकान से चोरो ने 15 से 20 हज़ार रुपयों के कपड़ो की चोरी की गई है। जिसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया।

मौके पर खलारी पुलिस ने पहुंच कर छानबीन शुरू की है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस के लिए एक बार फिर चुनौती खडी कर दी है । बीते दिनों में चोरो द्वारा लगातार बाइक से नकदी लूट पाट की और इसके साथ ही कई दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। लेकिन चोर पुलिस की पकड़ से बहार है। सभी चोरी की घटनाओं में एस्बेस्टस शीट को तोड़ कर ही चोरी की गयीं है। वही बढ़ती चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के व्यवसायी और आम लोग दहशत में है।

ख़लारी, मो मुमताज़

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow