ओझा गुनी के आरोप में गांव के युवकों ने पीट पीटकर एक व्यक्ति की कर दी हत्या.

ओझा गुनी के आरोप में गांव के युवकों ने पीट पीटकर एक व्यक्ति की कर दी हत्या.

Share
Link copied

गढ़वा : गढ़वा जिले के रमकंडा थाना क्षेत्र के परसर गांव में ओझा गुनी के आरोप में गांव के ही युवकों ने पीट पीट कर एवं गला दबाकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महज चार घण्टे में ही हत्याकांड का उद्भेदन कर चार लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। गढ़वा सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में अंत्यपरीक्षण के लिए पड़ा यह सुरेश यादव का शव है जिसे गांव में ही युवकों ने अंधविश्वास में आकर ओझा गुनी करने के आरोप में पीट पीटकर और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

घटना रमकंडा थाना क्षेत्र के परसर गांव का है। जैसे ही पुलिस को इस घटना के बारे में जानकरी हासिल हुई पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की छानबीन में जुट गई। परिजनों ने कहाकि मृतक सुरेश यादव शादी में गए हुए थे काफी देर तक नही आए तो खोजबीन शुरू की गई तो उनका शव गांव के किनारे पड़ा हुआ मिला।

पुलिस की माने तो पुलिस अपना कर्तव्य करते हुए महज चार घण्टे में ही इस हत्याकांड का उद्भेदन कर दिया है। डीएसपी मुख्यालय ने कहाकि इसकी हत्या ओझा गुनी के आरोप में और खेत को चराने के विवाद में कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उसके ओझा गुनी के चलते हमलोगों को तकलीफ हो रहा था और उसने खेत भी चरा दिया था जिसके चलते हमलोग परेशान होकर हत्या किए है।

गढ़वा, वी के पांडे

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow