सड़क हादसे में सिरसिया के दवा विक्रय प्रतिनिधी की मौत, सहयोगी गंभीर रुप से जख्मी.

सड़क हादसे में सिरसिया के दवा विक्रय प्रतिनिधी की मौत, सहयोगी गंभीर रुप से जख्मी.

Share
Link copied

गिरिडीह : देवरी थाना क्षेत्र के जमुआ-चकाई मेन रोड में मंगलवार को सड़क हादसे में 40 वर्षीय मेडिकल रिप्रजेनटेटिव मनीष सिन्हा की मौत हो गई। तो एक गंभीर रुप से जख्मी भी बताया जा रहा है। गंभीर रुप से घायल पंकज यादव शहर के मकतपुर का रहने वाला है। जबकि मृतक गिरिडीह के सिरसिया का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को मिलने के बाद परिजन भी सिरसिया से देवरी पहुंचे। इस दौरान मनीष का शव देखकर परिजनों कई बार बेसुध हो जा रहे थे।

जानकारी के अनुसार जमुआ-चकाई मेन रोड में हुए सड़क हादसे के तुंरत बाद मनीष और पंकज को चतरो के प्राईवेट नर्सिंग होम में ग्रामीणों ने पहुंचाया। जहां चिकित्सक डा. मनीष कुमार ने पंकज का इलाज शुरु किया। जबकि मृतक मनीष की मौत आॅन-द स्पाॅट हो चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिरसिया का मेडिकल रिप्रेजेन्टेटिव मनीष अपने सहयोगी पंकज के साथ बाईक से चतरो जा रहा था। इसी दौरान जब दोनों बाइक से चतरो के बजरंग मोड़ पहुंचे। तो बजरंग चैैक के समीप ही एक टैंकर के चपेट में दोनों का बाईक आ गया। जिसे मनीष की मौत मौके पर हो गई। तो पंकज को गंभीर चोटे आई। इस दौरान मनीष के बैग में रखी दवाईया भी सड़क पर बिखर गई। घटना के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं सूचना मिलने पर देवरी थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

गिरिडीह, दिनेश

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow