रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

Share
Link copied

संतोष तिवारी गिरिडीह

गिरिडीह सदर अंचल के राजस्व कर्मचारी संजय चौधरी को धनबाद एसीबी की टीम ने रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि महेशलुंडी निवासी सुरेश साव नामक शख्स से दाखिल खरिज के एवज में रिश्वत मांग रहा था। परेशान होकर सुरेश साव ने धनबाद एसीबी इसकी शिकायत की। शिकायत पर जांच में सत्यता पाए जाने पर टीम ने गुरुवार को दबिश देकर सदर अंचल कार्यालय से ₹3500 घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया ओर धनबाद की एसीबी टीम अपने साथ धनबाद ले गई है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow