हजारों परिवारों तक नमो आहार पहुँचाने का लक्ष्य : संजय सेठ.

हजारों परिवारों तक नमो आहार पहुँचाने का लक्ष्य : संजय सेठ.

राँची : नर सेवा-नारायण सेवा के मूल मंत्र के साथ राँची लोकसभा क्षेत्र में सेवा कार्य अनवरत जारी है। कोरोना संक्रमितों के घरों तक भोजन पहुंचाने, दवाएं उपलब्ध कराने व अन्य जरूरी चीजों को उपलब्ध कराने का काम अनवरत चल रहा है। अब राँची लोकसभा क्षेत्र में कच्चा राशन का वितरण भी शुरू हो चुका है। उक्त बातें राँची के सांसद श्री संजय सेठ ने कही। श्री सेठ ने कहा कि राँची लोकसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में हजारों पैकेट नमो आहार के वितरण की योजना पर काम हो रहा है ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद तक कच्चा राशन पहुँच सके। नमो आहार के पैकेट में चावल, दाल, आलू, प्याज व अन्य सामान रहेंगे, जो लोगों की रसोई में भोजन बनाने के काम आ सकें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हजारों परिवारों तक नमो आहार पहुँचाने का लक्ष्य : संजय सेठ.

श्री सेठ ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कार्यकर्ता सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। जहां जैसी आवश्यकता हो उसे पूर्ति करने के लिए कार्यकर्ता अनथक परिश्रम करके काम कर रहे हैं। श्री सेठ ने बताया कि नमो आहार के वितरण को लेकर भी महिला मोर्चा, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भरपूर सहयोग कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में इसका वितरण चल रहा है।

हजारों परिवारों तक नमो आहार पहुँचाने का लक्ष्य : संजय सेठ.

नमो आहार की पैकिंग में खुद सांसद श्री संजय सेठ व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। हजारों पैकेट नमो आहार का तैयार किया जा रहा है, जो सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में बांटा जाएगा। नमो आहार के पैकिंग में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर, डॉक्टर सीमा सिंह, मंजू लता, बबीता कुमारी, पिंकी खोया, सुबेश पांडेय, राहुल सिन्हा, रवि सिंह, रिंकू सिंह, संजय पोद्दार, अमन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपना सहयोग दे रहे हैं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now