तीस फिट गहरे कुएं में गिरी नीलगाय, ग्रामीण के सहयोग से निकाली गई.

तीस फिट गहरे कुएं में गिरी नीलगाय, ग्रामीण के सहयोग से निकाली गई.

Share
Link copied

गढ़वा : जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र के डुमरसोता गांव में रात्रि के समय मे एक नीलगाय कुएं में गिर कर घायल हो गई थी। सुबह जब ग्रामीणों ने देखा तो उसे बचाने के लिए आनन-फानन में डीजल पंप लगाकर कुएं से पानी को कम किया। इसी क्षेत्र के एक युवा समाजसेवी शशांक शेखर द्वारा हरिहरपुर ओपी पुलिस एवं उत्तरी वन प्रमंडल के भवनाथपुर रेंजर को इसकी सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची हरिहरपुर ओपी पुलिस एवं वन विभाग की टीम के समक्ष ग्रामीणों द्वारा नीलगाय को बाहर निकाला गया।

हल्की चोट के बावजूद नीलगाय स्वस्थ थी इस वजह से उसे वहीं से मुक्त कर दिया गया। इधर नाराजगी व्यक्त करते हुए युवा समाजसेवी शशांक शेखर ने कहा कि कुएं में गिरी नीलगाय को निकालने में वन विभाग की टीम ने कोई सहयोग नहीं किया और न हीं इस वन प्राणी के प्रति विभाग संवेदनशील दिखी। इतना तक कि काफी मेहनत कर नीलगाय को बाहर निकालने वाले ग्रामीणों को प्रोत्साहित भी विभाग द्वारा नही किया गया। सच मे अगर आज भी संवेदनाएं कहीं जिंदा है तो वह है ग्रामीण क्षेत्रो में।

गढ़वा, वी के पांडे

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow