PPE किट पहना युवक नदी में फेंका लाश, कोरोना से हुई थी मौत, वीडियो हुआ वायरल.

PPE किट पहना युवक नदी में फेंका लाश, कोरोना से हुई थी मौत, वीडियो हुआ वायरल.

Share
Link copied

यूपी : उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से एक दर्दनाक और हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। राप्ति नदी के पुल से शव को नदी में फेंकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में दो युवक एक शव को राप्ति नदी के पुल से नदी में फेंकते नजर आ रहे हैं। शव फेंकने वाले एक युवक ने पीपीआई किट पहनी है। यह घटना सिसई घाट पर बने पुल की बताई जा रही है।

वायरल वीडियो के बारे में जो जानकारी सामनें आई है उसके मुताबिक यह वीडियो 29 मई का बताया जा रहा है। फिलहाल पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है। फिलहाल जो जानकारी सामनें आई है उसके अनुसार वायरल वीडियो में बिना किट पहने जो युवक दिख रहा है उसकी पहचान हो गई है। बिना किट पहने दिख रहे युवक का नाम चंद्र प्रकाश है, जो श्मशान घाट पर काम करता है।

चंद्र प्रकाश नें मीडिया से बात करते हुए कहा कि उसके पास कुछ लोग आए और मुझे बुलाकर पुल पर ले गए। तब एक युवक ने बैग की चेन खोलकर पत्थर डाला और मुझे बुलाया, फिर शव को नदी में फेंककर वापस चला गया। चंद्र प्रकाश नें कहा कि मैनें उनलोगों को कहा भी था कि यहां लकड़ियां हैं आप अंतिम संस्कार कर सकते हैं लेकिन उन्होंने कहा कि मुझे जल प्रवाह करना है। उसने कहा कि कई लोग उनके साथ थे इसलिए उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow