एन.एस.यू.आई ने डोरंडा कॉलेज का किया घेराव, वोकेशनल कोर्स का लेट फाइन फ़ीस माफ करने एवं ऑनलाइन फॉर्म भरने का किया मांग.

एन.एस.यू.आई ने डोरंडा कॉलेज का किया घेराव, वोकेशनल कोर्स का लेट फाइन फ़ीस माफ करने एवं ऑनलाइन फॉर्म भरने का किया मांग.

Share
Link copied

राँची : कांग्रेस छात्र संगठन झारखंड एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह के नेतृत्व में छात्रों के विभिन्न मांगों को लेकर डोरंडा कॉलेज का घेराव किया। विदित हो कि वोकेशनल कोर्स सेमेस्टर 2 के विद्यार्थियों को ऑफ लाइन फॉर्म भरने के लिए आज कॉलेज बुलाया गया एवं सबको लेट फाइन के साथ फॉर्म भरने कहा जा रहा था। विद्यार्थियों ने इसका विरोध किया।

छात्रों ने प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह को कॉल किया। मौके पर इंदरजीत सिंह पहुँचे एवं छात्रों को शांत करवाया। एन.एस.यू.आई का एक प्रतिनिधिमंडल कॉलेज की प्राचार्या डॉ जेबा से मिला एवं बातों को रखा। मौके पर इंदरजीत सिंह ने कहा कि कॉलेज और यूनिवर्सिटी की गलती के कारण छात्र क्यों भुगते। झारखंड के विभिन्न जिलों में विद्यार्थी रहते है। इस कोरोना काल मे दूसरे जिले से आकर फॉर्म भरना कहा तक उचित है। जहां एक और फ़ीस माफी के लिए बोल रहे और दूसरी और यूनिवर्सिटी इस लॉक डाउन में छात्रों से फाइन मांग रही। आज तत्काल फॉर्म भरने से मना कर दिया गया है।

24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
कांग्रेस एन.एस.यू.आई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने यूनिवर्सिटी एवं कॉलेज को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। अगर इस मामले में छात्र हित में आज फैसला नही लिया गया तो कल यूनिवर्सिटी में ताला बंदी करंगे। मौके पर इंदरजीत सिंह, आकाश, अब्दुल राबनवाज, अभिषेक, अकेश, अमरजीत, चंदन एवं सैकड़ो छात्र मौजूद थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow