IMG 20210607 WA0067

दहेज के लिए गिरिडीह के कोलडीहा में पति समेत ससुराल वालों ने की विवाहिता की हत्या.

गिरिडीह : गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोलडीहा 20 नंबर में सोमवार की सुबह विवाहिता का शव उसके ससुराल के छत्त पर पड़ा मिला। मृतिका चंदा देवी उर्फ रुपा का शव छत्त पर पड़े होने की जानकारी जब उसके मायके वालों को मिला। तो मायके से चंदा देवी का भतीजा समेत कई पहुंचे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मुफ्फसिल थाना पुलिस को भी दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही चंदा का पति अमित सिंह अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर से फरार हो चुका था। लिहाजा, पुलिस भी मानकर चल रही है कि चंदा देवी के हत्या में पति समेत पूरे ससुराल वालों का ही हाथ है। क्योंकि छत्त पर पड़े चंदा के शव का हालत भी बता रहा था कि मृतिका ने सुसाईड नहीं किया। बल्कि, साजिश के साथ उसकी हत्या कर दिया गया। क्योंकि मृतिका के गले में तौलिया लपेटा हुआ था। तो जीभ बाहर निकली हुई थी। वहीं शव भी जमीन पर पड़ा था। यही नही मृतिका के कपड़े भी बेतरतीब तरीके से थे। ऐसे में पुलिस भी मामले को हत्या ही मानकर चल रही है।

फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। इधर मुफ्फसिल थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। तो दुसरी तरफ उसके दोनों बच्चों से पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर चंदा की हत्या का कारण क्या रहा। जानकारी के अनुसार चंदा उर्फ रुपा पचंबा के बोड़ो स्थित किसी नर्सिंग होम में नर्स का काम किया करती थी। जबकि उसका पति अमित सिंह शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट किया करता था।

इस दौरान जांच के लिए पहुंची पुलिस को भी स्थानीय लोगों ने बताया कि रविवार की रात भी वे लोग पति-पत्नी के बीच हो रहे विवाद को सुनने थे। पति अमित द्वारा पीटाई करने से चंदा पति से बहस कर रही थी। लेकिन दोनों में विवाद किस बात को लेकर हुआ, यह स्पस्ट नहीं हो पाया। वैसे मृतिका के बड़ी बहन के बेटे का कहना है कि उसके मौसी और मौसा के बीच अक्सर मायके से पैसे लाने को लेकर विवाद हुआ करता था।

गिरिडीह, दिनेश

Share via
Share via