टाना भगतों के लिए राज्य सरकार करेंगी विशेष टीकाकरण की व्यवस्था : मंत्री बन्ना गुप्ता.
राँची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी ने आज बिरसा चौक पर स्थित भगवान बिरसा मुंडा जी के प्रतिमा पर माल्यर्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा किया कि महात्मा गांधी के अनुयायी टाना भगतों के लिए राज्य सरकार विशेष कोरोना टीकाकरण अभियान चलाकर उन्हें वैक्सीन से लाभान्वित करेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उन्होंने बताया कि टाना भगत आज भी बापू के सिद्धांतों पर चलते हुए अपना जीवन यापन करते हैं और राज्य सरकार उन्हें अपना धरोहर मानती हैं, इसलिए राज्य सरकार का कर्तव्य हैं कि उनकी सुरक्षा के लिए उन्हें टीकाकरण का लाभ दे।इसलिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया है कि टाना भगतों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चला कर उन्हें टीकाकरण से लाभान्वित करें।

















