मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्वास्थ्य सचिव को दिया निर्देश, टाना भगतों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान.

मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्वास्थ्य सचिव को दिया निर्देश, टाना भगतों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान.

Share
Link copied

राँची : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी ने अवर स्वास्थ्य सचिव अरुण कुमार सिंह को पीतपत्र के माध्यम से निर्देश दिया है कि राज्य के सभी टाना भगतों को चिह्नित कर उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए विशेष टीकाकरण के माध्यम से टीका लगाया जाए। गौरतलब है कि कल भगवान बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने घोषणा किया था कि टाना भगतों के लिए सरकार विशेष टीकाकरण अभियान चलाते हुए उनको टीका दिलाएगी।

इस अवसर पर बन्ना गुप्ता ने बताया कि टाना भगत राज्य की धरोहर हैं, उनकी सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य हैं, ये संतोष की बात हैं कि अभी तक पहली और दूसरी लहर में किसी भी टाना भगतों के संक्रमित होने की सूचना नही हैं।उनकी स्वच्छ और सादा जीवन शैली के कारण शायद संक्रमण नही हो पाया।हमें चाहिए कि उनके जीवन शैली को अपनाए।

अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि उनके निवास स्थान के करीब टीकाकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए उन्हें मोबाइल वैन के माध्यम से टीकाकरण से लाभान्वित करें।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow