व्हील चेयर रिक्शा से सैकड़ो KM चल कर मिलने आये एक फैन से मिलकर भावुक हुए पावर स्टार पवन सिंह.

व्हील चेयर रिक्शा से सैकड़ो KM चल कर मिलने आये एक फैन से मिलकर भावुक हुए पावर स्टार पवन सिंह.

Share
Link copied

पावर स्टार पवन सिंह की लोकप्रियता किसी परिचय की मोहताज नहीं है। तभी लोगों में उनके प्रति दीवानगी भी कमाल की देखने को मिलती है। आज ऐसे ही एक दीवाने फैंस ने पवन सिंह को आश्चर्यचकित कर दिया, जो सैकड़ों किलोमीटर चलकर सिर्फ पवन सिंह से मिलने उनके घर जा पहुंचे। और जब पवन को इस बात का पता चला तब वे शॉक्ड रह गए और भावुक हो गया।

आपको बता दें कि मोतिहारी निवासी अशोक साह फिजिकल चाईलेंज्ड है और वे पवन के डायहार्ड फैन हैं। वे पवन सिंह से मिलने के धुन में अपने व्हील चेयर रिक्शा से सैकड़ो KM का सफर तय कर आरा पहुंच गए और पवन सिंह से मिले। पवन ने इस मुलाकात का एक वीडियो भी शेयर किया है और कहा है कि 27 तारीख के सुबह 4 बजे से ये लड़का (अशोक साह) मोतिहारी से चलके आरा मेरे घर पर आया है। मैं निशब्द हूं। इस भाई का प्रशंसा कैसे करूँ, इसीलिये बोलता हूं, जनता मेरे लिये भगवान है।

पवन ने कभी ऐसा सोचा भी नहीं था, लेकिन जब ये वाकिया उनके साथ हुआ तो पवन ने अशोक साह से उनके जर्नी के बारे में पूछा। खान खिलाया और आर्थिक मदद कर घर जाने की व्यवस्था भी की। पवन ने कहा कि ये मेरे अच्छे कर्मों का तकाजा है कि लोग मुझे इतना प्यार करते हैं। लॉक डाउन के बावजूद इतने दिनों चल कर सिर्फ मझसे मिलने आना बड़ी बात है। हम अशोक जी का आभार व्यक्त करते हैं कि वे हमसे इस कदर स्नेह रखते हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow