IMG 20210626 WA0036

डुमरी के गानोडीह मोड़ के पास अनियंत्रित होकर ऑटो पलटा, 5 यात्री हुए घायल.

गिरीडीह : डुमरी थाना क्षेत्र के गानोडीह के पास सवारी भरा एक और दो अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे ऑटो में सवार 5 यात्री घायल हो गए।
सभी चिचाकी  से हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनियाटांड़ अपने घर को लौट रहे थे इसी बीच गानोडीह के पास यह घटना हुई ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर 108 एंबुलेंस के सभी घायलों को अस्पताल में लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल हुए एक महिला एवं दो बच्चों को धनबाद रेफर कर दिया गया। घायलों में उर्मिला देवी (42 )पति दीना वास्के, दीना वास्के(45)पिता बिसना वास्के,अरुण कु0 वास्के(12) पिता दीना वास्के,एवम अरुण कु0 टुड्डू (15) पिता सुरेन्द्र टुड्डू ग्राम दुमरियाटांड थाना विष्णुगढ़ जिला हजारीबाग तथा अजय तुरी (18) पिता कुंजलाल तुरी ग्राम मुंगो थाना विष्णुगढ़ जिला हजारीबाग शामिल है।

घायलों में उर्मिला देवी, अरुण कु0 टुड्डू, तथा अरूण कु0 वास्के की स्थिति गम्भीर होने के कारण बेहतर ईलाज हेतु धनबाद पीएमसीएच  रेफर कर दिया गया वही शेष सभी घायलों की स्थिति सामान्य है तथा ईलाज जारी है।
घायल दीना वास्के के अनुसार ये सभी चिचाकी स्थित अपने रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गए हुए थे तथा शादी समारोह में भाग लेकर ऑटो से अपने घर लौट गए थे।

गिरिडीह, दिनेश

Share via
Share via