रांची पुलिस ने पत्रकार पर हमला करने के आरोपी आकाश पर 25000 रुपये इनाम देने किया है ऐलान, ,जारी किया गया पोस्टर

रांची पुलिस ने पत्रकार पर हमला करने के आरोपी आकाश पर 25000 रुपये इनाम देने का किया है ऐलान,जारी किया गया पोस्टर।

Share
Link copied

राजधानी रांची में पत्रकार बैजनाथ महतो पर हमले के आरोपी आकाश उर्फ बेंगा का पता बताने वालों के लिये रांची पुलिस ने 25000 रुपये इनाम देने का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही पुलिस ने आकाश का पोस्टर भी जारी किया है.आप सब को पता ही होगी की वीडियो जौर्नालिस्ट पर हमला हुआ था और इसकी खबर रांची के सदर थाना क्षेत्र को दी गई थी उसके बाद ही सदर थाना स्थित तिरिल तलाब के पास अपराधियों ने पत्रकार बैजनाथ महतो पर शनिवार की देर रात को जान लेने की मनसा से हमला किया गया था . पत्रकार बैजनाथ महतो आज भी अस्पताल में जिंदगी व मौत के बिच की स्थिति में है.घटना को ७२ घंटे बीत जाने के बाद भी रांची पुलिस आरोपी आकाश का पता लगाने में असफल रही है. जिसके बाद पुलिस ने इनाम की घोषणा की है.सदर थाने की पुलिस ने आकाश के पिता से पूछताछ भी की है लेकिन पिता के अनुसार आकाश कहा है वो उन्हें भी नहीं पता, आकाश के पिता ने पुलिस को ऐसा बताया है कि वह कई दिनों पहले ही आकाश अपने घर को छोड़कर दूसरे जगह पर रह रहा था. इधर, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से रांची के पत्रकारों में रोष है, पत्रकार रांची प्रेस क्लब में धरना पर भी बैठे हैं,और आरोपी के गिरफ्तार होने तक धरना इसी प्रकार से जारी रखेंगे ऐसा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश जी ने कहा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow