मौसम विभाग ने जारी की सुचना, बुधबार तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना।

मौसम विभाग ने जारी की सुचना, बुधबार तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना।

Share
Link copied

मौसम विभाग का पूर्वानुमान आगया है मंगलवार को भी कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. मौसम बिभाग ने जानकारी देते हुवे बताया चक्रवात का केंद्र ओड़िशा है,और इस कारण संताल और कोल्हान के साथ-साथ पूरे राज्य में इसका सीधा असर दिख रहा है .
मौसम केंद्र ने ये भी बताया कि बुधवार से चक्रवात का असर कम हो जायेगा. चक्रवात के कारण सबसे अधिक चाईबासा के जगरनाथपुर में करीब 70 मिमी बारिश हुई है . और , मधुपुर में 61, चक्रधरपुर में 46, चाईबासा में 43 मिमी बारिश दर्ज की गयी है. राजधानी रांची में दो मिमी के आसपास बारिश हुई है .आपको बताते चले कि बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवात का असर पूरे झारखंड पर सीधा पड़ा है. चक्रवात के कारण राज्य के सभी जिलों में कभी हलकी तो कभी खूब मूसलाधार बारिश हो रही है. राजधानी में भी सोमवार के दिन खबर लिखे जाने तक कभी रुक-रुक कर तो कभी खूब तेज बारिश होती रही है . बारिश के कारण पिछले पांच दिनों में रांची का अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेसि की गिरावट भी दर्ज की गई है जिसे मौसम काफी ठंडा होगया है . 9 सितंबर को राजधानी का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेसि पर था. जबकि सोमवार को यह 25.6 डिग्री सेसि तक गिर गया.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow