11 अक्टूबर 2021 सोमवार से लेकर 15 अक्टूबर 2021 तक राजधानी रांची में बड़े वाहन परिवर्तित मार्ग पे चलेंगे

11 अक्टूबर 2021 सोमवार से लेकर 15 अक्टूबर 2021 तक राजधानी रांची में बड़े वाहन परिवर्तित मार्ग पे चलेंगे

Share
Link copied

दुर्गापूजा के समय शहर में जाम की स्थिति से निपटने के लिए शहर में वाहनों के परिचालन के समय में कुछ बदलाव किया गया है. 11 अक्टूबर 2021 यानी सोमवार से लेकर 15 अक्टूबर तक विजया दशमी तक राजधानी रांची में बड़ी वाहन परिवर्तित मार्ग पे चलेंगे. जबकि सुबह आठ बजे से दूसरे दिन सुबह चार बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश मना रहेगा. जिस दौरान निजी और यात्री वाहनों के लिए भी निर्देश जारी किया गया है.
इन्हे भी पढ़े :- आग से बुरी तरह झुलसी बुजुर्ग महिला, धनबाद के घनुडीह की घटना
रांची की ट्रैफिक एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देशानुसार 11 से 15 अक्टूबर तक शाम चार बजे से दूसरे दिन सुबह चार बजे तक निजी एवं यात्री वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी. दिन में वाहन चल सकते हैं. ई-रिक्शा,ऑटो रिक्शा के मार्ग को भी निर्धारित किया गया हैं. दुर्गा पूजा के समय शहर में पांच स्थान जैसे की सैनिक मार्केट, न्यू मार्केट, जाकिर हुसैन पार्क, रामगढ़ ट्रेकर स्टैंड और जिला स्कूल परिसर में पार्किंग की सुविधा होगी. शहर के प्रमुख 39 स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाया जाएग।
इन्हे भी पढ़े :- हेमंत राज में आदिवासी दलित सुरक्षित नही : बाबूलाल मरांडी*

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow