आग से बुरी तरह झुलसी बुजुर्ग महिला, धनबाद के घनुडीह की घटना

आग से बुरी तरह झुलसी बुजुर्ग महिला, धनबाद के घनुडीह की घटना

Share
Link copied

घनुडीह न्यू बाफर बीजीआर ओबी डंप के समीप लगी आग मे एक वृद्ध महिला अचानक अंदर चली गई. जिसके बाद वृद्ध महिला पूरी तरह से झुलस गई. महिला की दर्द भरी चीख सुनकर वहां मौजूद लोगों ने वृद्ध महिला को जैसे तैसे बाहर निकाला गया. इसके बाद घानुवाडीह ओपी को इस मामले की सूचना दी गई. मौके पर पहुंची प्रशाशन ने आग में झुलसी महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया .
इन्हे भी पढ़े :- प्रियंका वाड्रा और आम महिला में अंतर
वहीं महिला को ओबी डंप से आग से निकालने वाले शत्रुघ्न मालाकार और राजकुमार भुइया ने ऐसा बताया है कि महिला झरिया बाजार की निवासी है ,घायल महिला का नाम चंद्रिका गुप्ता है जो पूजा के लिए जल लेने जा रही थी लेकिन अचानक महिला ओबी के समीप आग में घुस गई. घानुवाडीह ओपी के एएसआई नागेश्वर पासवान ने भी बताया है कि खबर मिली थी कि एक महिला जलती हुई ओबी डंप में घुसने के कारण बुरी तरह से झुलस गई है.वही कुछ स्थानीय युवकों के मदद से उन्हें आग से बाहर निकाला गया. जिसके बाद वृद्धा महिला को इलाज के लिए एसएनएमसीएच लेजाया गया है.जहां बुजुर्ग महिला की हालात कुछ ज्यादा ही नाजूक बनी हुई है.
इन्हे भी पढ़े :- हेमंत राज में आदिवासी दलित सुरक्षित नही : बाबूलाल मरांडी*

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow