पटना के प्राइवेट स्कूलों को आदेश जारी, ओमिक्रोन से बचाव के लिए ऑनलाइन क्लास कराने का मिला निर्देश

पटना के प्राइवेट स्कूलों को आदेश जारी, ओमिक्रोन से बचाव के लिए ऑनलाइन क्लास कराने का मिला निर्देश

Share
Link copied

पटना : कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रान को लेकर बिहार सरकार किसी भी तरह की कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती है. इसी कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी अमित कुमार (District Education Officer Amit Kumar) ​ने सभी निजी स्कूलों के प्राचार्यों एवं निदेशकों को निर्देश जारी कर दिए हैं. इन निर्देशों में कहा गया है कि पटना के सभी निजी विद्यालय ऑफलाइन क्लास कराने के साथ-साथ बच्चों को ऑनलाइन क्लास का विकल्प भी मुहैया कराएं.

इन्हे भी पढ़े :
विधवा पेंशन के तौर पर मिलते हैं 300 रुपये, ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन, स्‍टेटस का भी लगाएं पता

फिलहाल जिले के अधिकांश निजी स्कूल ऑफलाइन क्लास का संचालन कर रहे हैं. हालांकि अब वो ऑनलाइन सुविधा भी बच्चाें को मुहैया कराएंगे. शिक्षा विभाग ने तीस नवंबर को गृह विभाग द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया के तहत यह निर्देश जारी किया है. गृह विभाग ने कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रान को ध्यान में रखते हुए नई गाइडलाइन जारी की कर दी है. नई गाइडलाइन के अनुसार स्कूलों में बच्चों एवं कर्मियों को मास्क का प्रयोग करना होगा.

इन्हे भी पढ़े :19 दिस्मबर को हंसडीहा में होगा कलवार एकता का महा सम्मेलन

जिला शिक्षा अधिकारी ने नई गाइडलाइन में आदेश दिया है कि टीकाकरण के बाद ही किसी कर्मी को स्कूल में प्रवेश मिलेगा, जो स्कूल कर्मी अब तक टीकाकरण नहीं कराये हैं, उन्हें स्कूलों में प्रवेश नहीं मिलेगा. स्कूल के वाहनों को प्रतिदिन सैनिटाइज करना होगा. छात्र-छात्राओं को जरा भी तबीयत खराब होने पर उसे ऑफ लाइन शिक्षा व्यवस्था से अलग रखा जाएगा.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow