निरसा- चक्कर लगाने के बाद वार्ड पार्षदों को मिला एगारकुंड अंचल से कंबल

निरसा- चक्कर लगाने के बाद वार्ड पार्षदों को मिला एगारकुंड अंचल से कंबल

Share
Link copied

निरसा : चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड पार्षदों को एगारकुंड प्रखंड कार्यालय का कई दिन चक्कर लगाने के बाद कंबल आज मंगलवार को मिला। जानकारी देते हुए वार्ड पार्षदों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा ठंड को देखते हुए गरीब असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया जाएगा। चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड पार्षदों को 240 कंबल प्रत्येक वार्ड में वितरण करना है।

इन्हे भी पढ़े : मंजू नाथ भजयंत्री को देवघर से हटाएं, बिना हमारे परमीशन के कहीं का डीसी ना बनाएं : आयोग

कंबल लेने के लिए एगारकुंड प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने के बाद कंबल मिला। बताया गया कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में प्रखंड के अधिकारियों व कर्मी चले जाते थे। जिसके कारण कंबल नहीं मिल पाती थी। इसके बाद आज कंबल मिला है। नप चिरकुंडा के चार वार्ड 2, 9, 11 और 16 को दिया गया है। प्रत्येक वार्ड पार्षद द्वारा अपने वार्ड में ठंड को देखते हुए गरीब जरूरतमंद व असहाय लोगों के बीच कमल का वितरण किया जाएगा।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow