शहर को सुंदर बनाने की है तैयारी, होगा विकास छावनी परिषद रामगढ़ अंतर्गत बस स्टैंड, वेंडर मार्केट, ट्रेकर स्टैंड सहित अन्य क्षेत्रों का उपायुक्त (DC) ने किया निरीक्षण।

शहर को सुंदर बनाने की है तैयारी, होगा विकास छावनी परिषद रामगढ़ अंतर्गत बस स्टैंड, वेंडर मार्केट, ट्रेकर स्टैंड सहित अन्य क्षेत्रों का उपायुक्त (DC) ने किया निरीक्षण।

Share
Link copied

आकाश शर्मा/अशोक
रामगढ़ // उपायुक्त (DC) रामगढ़ (RAMGARH) सुश्री माधवी मिश्रा ने सोमवार को मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद एम एस हरीविजय एवं अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन के साथ छावनी परिषद रामगढ़(RAMGARH) क्षेत्र भ्रमण किया।शहर अंतर्गत बस स्टैंड, वेंडर मार्केट, ट्रेकर स्टैंड, डेली मार्केट, नईसराय के करमाली टोला स्थित आंगनवाड़ी केंद्र सहित अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने बस स्टैंड रामगढ़ एवं ट्रेकर स्टैंड रामगढ़ में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों को नियमित रूप से सफाई अभियान चलाने एवं बस स्टैंड तथा ट्रैकर स्टैंड का सौंदर्यीकरण कराने के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। वही न्यू बस स्टैंड रामगढ़ के समीप निर्माणाधीन वेंडर मार्केट का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करते हुए वेंडर मार्केट (सब्जी बाजार) का संचालन शुरू करने का निर्देश दिया।
शहर को सुंदर बनाने की है तैयारी, होगा विकास छावनी परिषद रामगढ़ अंतर्गत बस स्टैंड, वेंडर मार्केट, ट्रेकर स्टैंड सहित अन्य क्षेत्रों का उपायुक्त (DC) ने किया निरीक्षण।
इन्हे भी पढ़े :- भारत की हरनाज़ संधू ने किया मिस यूनिवर्स(Miss Universe 2021) का ताज अपने नाम, जानिए कौन थी भारत की अभिनेत्री जो शामिल थी जज वाली कमिटी में !

नईसराय रामगढ़ के करमाली टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। मौके पर उपायुक्त ने आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाने एवं केंद्र का सफल संचालन करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही उपायुक्त ने नई सराय क्षेत्र में औद्योगिक तथा विभिन्न घरों से निकल रहे गंदे पानी को दामोदर नदी में जाने से रोकने हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रूपरेखा तैयार करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, छावनी परिषद तथा जिला के अधिकारियों सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

इन्हे भी पढ़े :- फर्जी बैंक मैनेजर बनकर लोगों के खाते से पैसा उड़ाने का काम करता था साइबर अपराधी सीआईडी ने किया गिरफ्तार।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow