WhatsApp Image 2021 12 15 at 4.39.39 PM scaled

रांची, 15 दिसम्बर 2021: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान मेें प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, रांची में लौह पुरूष व पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं स्वतंत्रता सेनानी पंडित सुवंशपुण्य झा की पुण्यतिथि मनाई गयी। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरदार पटेल ने अपने मजबूत इच्छाशक्ति एवं बुलन्द इरादों के कारण आजादी के बाद स्वदेशी राज्यों का भारत में विलय कर पूरे देश को एकात्मता के सूत्र में पिरो दिया। उन्होंनें कहा कि आज जब पूरा देश क्षेत्रवाद, भाषावाद, जातिवाद एवं सम्प्रदायवाद की भावना से ग्रसित है। इन विषम परिस्थितियों में राष्ट्र भावना को अपनाने के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य प्रसांगिक एवं अनुकरणीय है। ठाकुर ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल गृहमंत्री के रूप में भी भारत के चहुंमखी विकास के लिए जीवनपर्यन्त प्रयत्नशील रहे। उनके नेतृत्व में देश सामरिक दृष्टिकोण से मजबूत हुआ जिसका नतीजा था कि देश की जनता ने उनके द्वारा लिए गए निर्णय पर उन्हें लौह पुरूष की उपाधि से सम्मानित किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इन्हे भी पढ़े :- अगवा करने और लूट की झूठी कहानी से रात भर पुलिस रही परेशान,अब थाना को माफीनामा देकर पुलिस से क्षमा मांग रहें हैं शिकायतकर्ता ।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने स्वतंत्रता सेनानी पंडित सुवंश झा की व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि 1930 से कांग्रेस के सक्रिय सदस्य रहे। स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप से योगदान देने के कारण 1930, 32 एवं 1941 में जेलयात्रा भी की थी। 1942 से 1945 के बीच ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में भूमिगत थे। वे देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद के निर्देश पर 1930 में रांची आयें। उन्होंने खादी प्रचार-प्रसार के साथ-साथ रांची जिला में स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिये। रांची जिला भूदान आंदोलन के सचिव के रूप में 1953 से 1963 तक कार्य किया। वर्ष 1963 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा गठित झारखंड पार्टी का कांग्रेस में विलयन संबंधी समिति के प्रधानमंत्री नियुक्त हुए। स्व. झा राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस बिहार शाखा के संस्थापक सदस्य थे एवं राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के कार्यकारिणी सदस्य जीवनपर्यंत रहे।

इन्हे भी पढ़े :- जेपीएससी के अभियार्थी जा रहे थे मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने पुलिस बल ने मोरहाबादी मैदान के TOP के सामने ही बरकेटिंग लगा कर रोक लिया।
WhatsApp Image 2021 12 15 at 4.39.40 PM
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अनादि ब्रह्म, WhatsApp Image 2021 12 15 at 4.39.38 PMराजीव रंजन प्रसाद, राकेश सिन्हा, मानस सिन्हा, संजय लाल पासवान, रवीन्द्र सिंह, अमुल्य नीरज खलखो, ईश्वर आनंद, नेली नाथन, अभिलाष साहु, सुनील सिंह, निरंजन पासवान, सुरेन्द्र सिंह, सुरेन राम, दिनेश लाल सिन्हा, जितेन्द्र त्रिवेदी, सलीम खान, इम्तियाज, मदन महतो, राजेश चन्द्र राजू, राजेश वर्मा, गौरी शंकर, नरेन्द्र लाल गोपी, गुलजार अहमद, चन्दन बैठा, सुधीर चन्द्रवंशी, छोटू सिंह, रामानंद केशरी आदि प्रमुख कांग्रेसजन शामिल थे।

Share via
Share via