आम आदमी पार्टी ने किया जेपीएससी अभ्यार्थियों के आंदोलन का समर्थन।

आम आदमी पार्टी ने किया जेपीएससी अभ्यार्थियों के आंदोलन का समर्थन।

Share
Link copied

राज भवन के सामने गुलाम हुसैन के पिछले 10 दिन से आमरण अनशन एवं जेपीएससी के अभ्यर्थियों का आंदोलन को आम आदमी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल ने धरना स्थल पर आकर समर्थन दिया। प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष प्रदेश सचिव श्री आबिद अली ने कहा झारखंडी युवाओं की यह मांग पिछले 5 साल से जस का तस है, सत्ता में पार्टी बदल जाती है लेकिन इन अभ्यर्थियों के साथ-साथ पूरे प्रदेश का भविष्य वैसे का वैसा ही अंधकारमय दिख रहा है।

इन्हे भी पढ़े : जामा की विधईका सीता सोरेन अपने ही पार्टी के खिलाफ उत्तरी धरने पर कहा सरकार सभी प्रश्नो का दे रही है गलत जबाब !

प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती यास्मीन लाल जी ने कहा जब तक इन अभ्यर्थियों की मांगे नहीं मानी जाती तब तक आम आदमी पार्टी इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी एवं पूरे राज्य में इनकी मांगों को लेकर इनके आंदोलन का समर्थन करेगी। प्रदेश कार्यकारी सचिव डॉ अविनाश नारायण ने कहा कि यह बहुत ही दुखद है कि इस तरह से गुलाम हुसैन आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं और सरकार किसी भी तरह से सुध लेने के लिए राजी नहीं है। प्रतिनिधिमंडल में आप झारखंड के वरिष्ठ नेता सूबेदार एसएन सिंह, संतोष विश्वकर्मा एवं अरुण पाठक भी शामिल थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow