झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1000 के पार,CM हेमंत सोरेन ने 30 दिसंबर की शाम आपदा प्रबंधन की बैठक बुलायी

झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1000 के पार,CM हेमंत सोरेन ने 30 दिसंबर की शाम आपदा प्रबंधन की बैठक बुलायी

Share
Link copied

प्रदेश में एकबार फिर कोरोना के बढ़ते केसेस ने सबको एक बार फिर से डरा दिया है. कोरोना के बढ़ते केसेस को देखते हुए CM हेमंत सोरेन ने 30 दिसंबर की शाम आपदा प्रबंधन की बैठक बुलायी है. बैठक में कुछ अहम् और बड़े फैसले लिये जाने की भरपूर संभावना है. ऐसा कायष लगाया जा रहा है की नये साल के कार्यक्रमों के जश्न पर भी शयद पाबंदियां लगायी जा सकती है. राज्य सरकार पुरे राज्य में नाइट कर्फ्यू लगाने पर निर्णय ले सकता है.झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1000 के करीब पहुंच चुकी है।

इन्हे भी पढ़े :- वर्तमान राज्य सरकार के 2 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल रामगढ़ में हुआ जिला स्तरीय भव्य कार्यक्रम का आयोजन 4 अरब 98 करोड़ 72 लाख 25 हज़ार रुपए की योजनाओं का हुआ शिलान्यास व उद्घाटन

झारखंड में लगभग 3 महीनों के बाद 1 दिन में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए है. जिसमें राजधानी रांची से 118 और 56 मरीज कोडरमा जिला से मिले हैं. इसके इतर इस्ट सिंहभूम जिले में 43 और धनबाद जिले में 31 व हजारीबाग जिले में 21 नए मरीज मिले हैं. ज्ञात हो की राज्य के 16 जिलों में बुधवार को 344 कोरोना पॉजिटिव संक्रमित मरीज पाए गए थे. इसके अलावा झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 976 हो गयी है. जो की एक सप्ताह पहले तक सक्रिय मरीज की संख्या सौ के करीब थे.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow