पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रवींद्र कुमार राय के पिताजी के निधन पर BJP ने जताया शोक
BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ,कोडरमा के पूर्व सांसद,झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री डॉ रविन्द्र कुमार राय जी के पिता जय नारायण राय जी का निधन प्रातः 9बजे 93वर्ष की अवस्था मे हो गया। स्व जयनारायण राय जी एक कुशल किसानी का जीवन जीया। पंचायतीराज व्यवस्था लागू होते ही वे प्रारम्भ से ही 40 वर्षों तक अपने पंचायत में सरपंच रहे। यद्यपि उनके पिताजी बिहार में विधायक रहे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कल 11जनवरी को प्रातः 10बजे उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव गिरिडीह ज़िला के मरगोडा गांव में होगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और कोडरमा के पूर्व सांसद डॉ रविन्द्र कुमार राय के पिता के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।
उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवम परिवार जनों को दुख की घड़ी में धैर्य एवम साहस प्रदान करें।
नेता विधायकदल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ राय के पिताजी के निधन से मन व्यथित है। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने चरणों मे स्थान दें।
पूर्व मुख्यमंत्री एवम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री रघुवर दास ने शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवम परिजनों को दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

















