FIRE

रांची के धुर्वा CRPF कैंप के पास ,कार और एक बाइक में जोरदार टक्कर

रांची के धुर्वा CRPF कैंप के पास रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां स्विफ्ट डिजायर कार और एक बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी। जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बाइक ,कार में जोरदार टक्कर
जानकारी के मुताबिक खाली सड़क होने की वजह से रांची के धुर्वा इलाके में गाड़ियां तेज रफ्तार से चलती हैं। जिसकी वजह से अमूमन हर रोज दुर्घटनाएं होने की खबर मिलती है। इसका मुख्या वजह लोगो का तेज गति से गाड़ी को चलाना है आज भी रफ्तार का कहर देखने को मिला है तेज गति कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है। वहीं पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।वहीं इस एक्सीडेंट के बाद बाइक में आग लग गई। स्थानीय लोगों के द्वारा घायलों को अस्पताल भेजा गया है।

अक्सर होती है दुर्घटनाएं
पिछले दिनों भी धुर्वा के JSCA स्टेडियम के पास खाली सड़क की वजह से रफ्तार का कहर दिखा था। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने गुस्सा जाहिर किया था। क्योंकि उस इलाके में खाली सड़क देख लोग तेज रफ्तार में गाड़ियां चलाते हैं। जिसकी वजह से दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे में लोगो का बस यही कहना है की सरकार यहाँ पर एक पुलिस चौकी की व्यवस्था करे ताकि लोग तेज गति से गाड़ी ना चलाये।

Share via
Share via