Gangrape

नाबालिक (minor) के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में अब तक 9 गिरफ्तार

लोहरदगा के भंडरा थाना क्षेत्र में नाबालिग (minor) के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
भंडरा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार तिवारी ने बताया कि लड़की अपने रिश्तेदार के यहां आई थी। वहां से लौटने के दौरान अपने बॉयफ्रेंड के साथ थी। साथ में उसके बॉयफ्रेंड का दोस्त भी था। काफी देर इधर-उधर वे लोग साथ घूमे। देर शाम करीब आठ से नौ बजे के बीच उसका बॉयफ्रेंड उसे चिरगू स्कूल की बिल्डिंग के पास झाड़ी में ले गया। वहां उसके साथ बलात्कार किया। इसी दौरान आसपास के कुछ और लड़के जमा हो गए और उन्होंने नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया। इसके पहले लड़की की एक सहेली भी उसके साथ थी जो गांव पहुंच चुकी थी। घर नहीं लौटने पर उसने परिवार वालों को बताया कि वह उस लड़के के साथ थी। परिजन और ग्रामीण ढूंढते हुए पहुंचे तो लड़कों को उसके साथ दुष्कर्म करते देख लिया। एक आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया जिसकी जमकर पिटाई की गई। पुलिस ने इस लड़के का भंडरा अस्पताल में इलाज कराया। लड़की का मेडिकल टेस्ट कराया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखंड हाईकोर्ट ( high court) ने अग्रवाल बंधुओं को किसी भी प्रकार की राहत देने से इंकार कर दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि 18 जनवरी को लड़की और उसके परिजनों ने थाने में आकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
अभी तक नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि जैसे-जैसे अनुसंधान में नाम आएंगे बाकी आरोपी भी गिरफ्त में आते जाएंगे।
सातवीं जेपीएससी (JPSC)मुख्य परीक्षा पर रोक लगाने वाली याचिका पर फैसला सुरक्षित

इस वारदात में दो – तीन और लड़कों के शामिल होने का अंदाजा है। इस वारदात क्षेत्रीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।
19 जनवरी को भाजपा नेत्री गंगोत्री कुजूर, बालकृष्णा सिंह सहित कई नेता पीड़िता के घर पहुंचे। इन्होंने राज्य में बढ़ते अपराध खासकर लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला है।

Share via
Share via