हटिया में जमीन विवाद(Land dispute) को लेकर गोलीबारी।।

हटिया में जमीन विवाद(Land dispute) को लेकर गोलीबारी।।

Share
Link copied

जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हटिया के हेसाग में नासिर स्टोर दुकान और घर पर देर रात गोलीबारी हुई है. अज्ञात अपराधियों में करीब 14 राउंड फायरिंग की है. सूत्रों के मुताबिक गोलीबारी जमीन विवाद(Land dispute) को लेकर की गई है.  घटना की सूचना मिलने के बाद देर रात ही मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है.

हटिया में जमीन विवाद(Land dispute) को लेकर गोलीबारी।।

हेसाग  में नासिर स्टोर दुकान और घर पर अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की है. हलांकि गोलीबारी की घटना की वजह जमीन विवाद बताया जा रहा है. पुलिस आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. जिसे अपराधियों की पहचान हो सके है गोलीबारी की घटना से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है.

हेसाग के रहने वाले अर्श उर्फ वारिश के परिवार वालों को पिछले कई सालों से स्थानीय लोग जमीन विवाद को लेकर धमकी दे रहे थे. जमीन विवाद में साल 2020 में अर्श उर्फ वारिश के चाचा अलाउद्दीन अंसारी की हत्या भी की गई थी. इस मामले में पुलिस कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की थी. इसी दौरान रविवार की देर रात एक बजे अज्ञात अपराधियों ने घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow