पाकिस्तान के इस प्रसिद्ध शिव मंदिर(Shiv Mandir) में जलाभिषेक करेंगे बिहार के पांच श्रद्धालु

पाकिस्तान के इस प्रसिद्ध शिव मंदिर(Shiv Mandir) में जलाभिषेक करेंगे बिहार के पांच श्रद्धालु

Share
Link copied

पांच श्रद्धालु इस बार(Shiv Mandir)महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2022) के दिन पाकिस्तान स्थित कटास राज (Katas Raj Temple) में भगवान शिव का जलाभिषेक कर सकेंगे. पाकिस्तान स्थित हिंदुओं के धर्मस्थल शिव मंदिर कटासराज का दर्शन करने मुजफ्फरपुर से पांच लोगों का इस बार चयन हुआ है. ये सभी कटासराज शिव के साथ-साथ भगवान श्रीराम (Lord Sri Ram) के पुत्र लव की समाधि स्थल का भी दर्शन व पूजन करेंगे. इनका चयन भारत पाक समझौता 1972 के तहत हुआ है.

पाकिस्तान के इस प्रसिद्ध शिव मंदिर(Shiv Mandir) में जलाभिषेक करेंगे बिहार के पांच श्रद्धालु

इस समझौते के तहत प्रत्येक वर्ष भारत से दो सौ व्यक्तियों को कटासराज दर्शन के लिए केंद्र सरकार अपने खर्च पर भेजती है. इस बार दर्शन के लिए शहर से जिन पांच लोगों का चयन किया गया है उनमें आचार्य डा. चंदन उपाध्याय, अमित कुमार, कृष्ण कुमार प्रभाकर, मनीष कुमार और पवन कुमार मेहता शामिल हैं, बाह्रमणटोली निवासी डा. चंदन ने बताया कि हिंदू मान्यताओं के अनुसार सती दाह के बाद भगवान शिव की आंख से दो बूंद आंसू गिरे थे. एक से रुद्राक्ष और दूसरे से कटासराज स्थित सरोवर का निर्माण हुआ. इस सरोवर की मान्यता मानसरोवर के बराबर है.

उन्होंने बताया कि वो अपनी टीम के साथ 25 फरवरी को ट्रेन से अमृतसर पहुंचेंगे. 26 फरवरी को भारत सरकार द्वारा यात्रा के दिशा निर्देश दिए जाएंगे और 27 फरवरी को बाघा बार्डर होते हुए पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे. पांच मार्च को उनकी वापसी होगी. इस धार्मिक यात्रा पर जा रहे लोगों ने इस बात पर हर्ष जताया कि शिवरात्रि के अवसर पर वह भगवान शिव का पाकिस्तान में दर्शन कर पाएंगे.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow