लालू यादव (Lalu Prasad Yadav)आज जायेंगे जेल
चारा घोटाला के डोरंडा कोषागार मामले में लालू यादव(Lalu Prasad Yadav) दोषी करार दिये गये है. आज लालू यादव जेल जायेंगे, जब कि सजा का ऐलान 21 फरवरी को होगा. बता दें कि डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में लालू समेत 75 लोगों को दोषी करार दिया गया है. जबकि 24 लोगों को इस मामले में बरी किया गया है. जिसमें राजेंद्र पांडेय, साकेत बिहारी लाल, दीनानाथ सहाय, राम सेवक, ऐनल हक़,सनाउल हक़, मो हुसैन, कलशमनी कश्यप,बलदेव साहू,रंजित सिन्हा,अनिल सिन्हा,अनिता प्रसाद,रमावतार शर्मा,चंचल सिन्हा,रामशंकर सिंह, बसंत सिन्हा,क्रांति सिंह, मधु मेहता शामिल हैं.


लालू यादव की बेटी मीसा भारती (Misa Bharti )पहुंची रांची
Ranchi : राजद सुप्रीमो लालू य़ादव की बड़ी बेटी मीसा भारती(Misa Bharti )सोमवार को रांची पहुंची है. मीसा भारती भगवान बिरसा मुंडा…

झारखंड में भाषा विवाद(Language Department) पर लालू यादव का बड़ा बयान, कहा भाषा का विरोध कर रहे मंत्री का हम करते हैं विरोध…….
राँची: झारखंड में चल रहे भोजपुरी मगही, अंगिका भाषा विवाद(Language Department) पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी…

पाकिस्तान के इस प्रसिद्ध शिव मंदिर(Shiv Mandir) में जलाभिषेक करेंगे बिहार के पांच श्रद्धालु
पांच श्रद्धालु इस बार(Shiv Mandir)महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2022) के दिन पाकिस्तान स्थित कटास राज (Katas Raj Temple) में भगवान शिव का जलाभिषेक…
कर्नाटक हिजाब(Hijab) विवाद: हाईकोर्ट में आज फिर सुनवाई
हिजाब(Hijab) विवाद के बाद कर्नाटक में आज से 10वीं तक के लिए हाईस्कूल खुल गए हैं. सुबह-सुबह कई शहरों में यूनिफॉर्म पहनकर…
डोरंडा थाने में 17 फ़रवरी 1996 को प्राथमिकी दर्ज हुई थी
बता दें कि मंगलवार को सीबीआई कोर्ट ने डोरंडा कोषागार मामले में फैसला सुनाया है. तत्कालीन बिहार के डोरंडा थाने में 17 फ़रवरी 1996 को प्राथमिकी दर्ज हुई थी. डोरंडा थाने में दर्ज कांड संख्या 60/96 को पटना हाईकोर्ट के आदेश पर CBI ने 16 अप्रैल 1996 को टेकओवर किया था.
CBI ने 3 चार्जशीट अदालत में दाखिल की
पटना हाईकोर्ट ने सीबीआई को इस मामले की जांच का आदेश 11 मार्च 1996 को दिया था. डोरंडा थाना में दर्ज प्राथमिकी को टेकओवर करते हुए सीबीआई ने कुल 170 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 8 फरवरी 2001को इस मामले में संज्ञान लिया था. जिसके बाद CBI ने डोरंडा कोषागार से जुड़े इस मामले में 3 चार्जशीट अदालत में दाखिल की.
CBI ने 575 गवाह और 14 बक्से दस्तावेज प्रस्तुत किया है
सीबीआई द्वारा दर्ज किये गए कांड संख्या Rc/ 47 (A)96 में अब तक CBI ने 575 गवाह और 14 बक्से दस्तावेज अदालत के समक्ष प्रस्तुत किये हैं. जिनके जवाब में बचाव पक्ष ने भी 25 गवाहों को प्रस्तुत कर अपनी बेगुनाही साबित करने की कोशिश की है. केस के प्रमुख अभियुक्त लालू यादव ने अपने बचाव में 7 गवाह कोर्ट में हाजिर किये थे. लेकिन लालू के यह गवाह उन्हे बेगुनाह साबित नहीं कर पाये.


















