नन्हे रोजेदारों का भी अकीदत के साथ मुकम्मल हुआ रमज़ान (ramzan)
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रिपोर्ट : विजय दत्त पिंटू
(Ramzan)
मुहल्लेवासियों ने की हौसला अफजाई
रांची: आज़ 30 अप्रैल को हिंदपीढ़ी के बर मोहल्ला में इफ्तार के बाद शाम में मोहल्ले वासियों ने बैठक की और दो नन्हे रोजेदारों को हौसला अफजाई करते हुए सम्मानित किया। ज्ञात हो हिंदपीढ़ी बर मोहल्ला वार्ड नंबर 23 के दो बच्चे जिसकी उम्र 6 साल और 9 साल, पिता इस्लाम शेख दोनों बच्चों का मुकम्मल रमजान (ramzan) हुआ।
दोनो नन्हे बच्चों के जज्बे को देखते हुए वार्ड 23 के युवा समाजसेवी खालिद उमर ने और बर मोहल्ला के सम्मानित लोगों ने दोनों बच्चों का हौसला अफजाई किया और दोनों बच्चों के बेहतर कल और सेहतमंदगी की दुआ की। इस अवसर पर मोहल्ले के सभी घरों के लोग मौजूद रहे।

















