JPSC Case

निशिकांत दुबे ने उठाया सवाल JPSC में आखिर दो दो मंत्रियो के बेटे कैसे पास हो गए JPSC को इसका जवाब देना चाहिए

Share
Link copied

 

झारखण्ड में JPSC हमेशा विवादों में रहता है।  शुरूआती दौर से देखा जाये तो अब तक की रिजल्ट कुछ रिजल्ट को छोड़कर किसी ने किसी करपशन की भेंट चढ़ गया है। इस बार 7वीं से 10वीं JPSC का रिजल्ट आठ महीने में निकला  तो लोगो को लगा की सचमुच काम हो रहा है लेकिन गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे के एक ट्वीट ने बवाल मचा दिया है। इस ट्वीट में निशिकांत दुबे ने लिखा है की उनकी जानकारी में इस रिजल्ट में दो मंत्रियो के बेटे और बेटी ने क्वालीफाई किया है। अगर ऐसा है तो बीजेपी झारखण्ड इसका प्रतिकार करेगी। लोक सेवा आयोग को एक प्रेस कांफ्रेंस कर इसका जवाब देना चाहिए। हलाकि इस ट्वीट में दो दो मंत्रियो के बेटे बेटियों के पास होने का जिक्र है। लेकिन नाम नहीं दिया गया है।

 

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow