20201010 175944

जेएमएम नें कृषि बिल को लेकर भाजपा को घेरा.

Team Drishti,

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि बिल का विपक्ष द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है. झारखंड में भी विपक्ष द्वारा लगातार इसका विरोध किया जा रहा है. आज जेएमएम  केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भटाचार्य ने पार्टी कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी बताएं कि भाजपा शासित राज्यों में भी किसान क्यों विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने इस बिल को  राज्य में किसी कीमत पर लागू नहीं करने की बात कहीं उन्होंने कहा कि कृषि बिल के जरिए पूंजीपतियों की दलाली कर रही है भाजपा.

वही झारखंड जेएमएम द्वारा स्टेन स्वामी की गिरफ्तारी को लेकर भी सवाल खड़े किए, उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए अभी तक क्या कर रही थी. जांच के नाम पर बुद्धिजीवियों को प्रताड़ित करने का काम केंद्र सरकार कर रही है.

Share via
Share via