DHANBAD

DHANBAD : जालसाज महिला की करतूत , दूसरे को पति बता दहेज प्रताड़ना का किया केश , पीड़ित लगा रहा न्याय की गुहार।

Share
Link copied

DHANBAD: कोयला नगरी धनबाद में अजीबोगरीब मामला सामने आया दरअसल सरायढेला थाना क्षेत्र के रहने वाले एक राहुल नामक युवक पर गायत्री देवी नामक महिला ने अपने पति होने का दावा किया है । साथ ही उसके ऊपर महिला थाना में दहेज प्रताड़ना का मामला भी दर्ज करवाया है । वही पीड़ित युवक की माने तो महिला पहले से शादी शुदा है । प्रतिभा की माने तो काम के सिलसिले में गायत्री देवी से मुलाकात हुई थी युवक ने गायत्री देवी की फॉरएवर नामक कंपनी में काम भी लगवाया था । वही पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि महिला गायत्री देवी पहले कई युवकों के साथ ऐसा जालसाजी कर पैसा ऐंठी है । वही युवक ने महिला थाना के कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया है । उन्होंने महिला थाना के ऊपर आरोप लगते हुए कहा की महिला थाना में पुरषो का शोषण होता है । वहा मामले का निष्पक्ष जांच नही की जाती है। वह पीड़ित युवक ने मीडिया के समक्ष न्याय की गुहार लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow