triple murder

खूंटी में ट्रिपल मर्डर (triple murder), घर में घुसकर अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

Share
Link copied

triple murder

झारखण्ड इनदिनों पोलिटिकल क्राइसिस से झूझ रहा है और यही कारण है की क्राइम का ग्राफ काफी ऊँचा हो गया है। हर दिन महलओ के साथ किसी बड़ी अनहोनी वाली घटना को अंजाम दिया जा रहा है और अब हालत ये है की अपराधी घर में घुसकर आपराधिक घटना को अंजाम दे रहे है नै घटना झारखण्ड के खूँटी जिले से है जहाँ अपराधियों ने ट्रिपल मर्डर की घटना को अंजाम दिया है यह घटना जिले के अड़की थाना क्षेत्र के मदहातु पंचायत के कोदेलेबे गांव में हुई है। जहां ग्राम प्रधान मुड़ा मुंडा उनके बेटे सिंगा मुंडा और बहू सिदिमा देवी की हत्या तेज धार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार देर रात लगभग 12 से 1 बजे की बताई जा रही है। हालांकि डरे सहमे घरवालों और ग्रामीणों ने किसी को इसकी जानकरी काफी देर तक नहीं दी थी।जिसके बाद गुरुवार को पुलिस को देर से घटना की जानकारी मिली,पुलिस आज शुक्रवार घटनास्थल पर रवाना हुई।

आरोप दबंगों ने घर मे घुसकर कर दी तीनों हत्या

जानकारी के मुताबिक कोदेलेबे गांव में हुई तीन लोगों की हत्या के बाद किसी भी ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दी थी।गुरुवार को दिन भर शव घर में ही पड़े रहे। मृतक ग्राम प्रधान के परिजनों का कहना है की ने बुधवार रात को कुछ दबंगों ने घर मे घुसकर तीनों हत्या कर दी और हत्या को छिपाने के लिए गांव में दिन भर ग्राम सभा हुई। ग्राम सभा के लोगों ने मृतक के रिश्तेदारों और गांव के लोगों को डराया और धमकाया जिसके कारण हत्या की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। हालांकि, मृतक ग्राम प्रधान के रिश्तेदार बनापीढ़ी देवी ने एक समाजसेवी को फोन किया जिसके बाद समाजसेवी मंगल मुंडा ने अड़की पुलिस को जानकरी दी है।नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण शुक्रवार को पुलिस घटनास्थल रवाना हुई है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow