स्वच्छता सह फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया.

Team Drishti,

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से आज विवि के दीक्षांत परिसर ग्राउंड में स्वच्छता सह फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया. फुटबॉल खेल की शुरुआत राँची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश कुमार पाण्डेय ने फुटबॉल को किक मारकर किया. पाण्डेय ने कहा कि खेलकूद सभी के दैनिक जीवन का हिस्सा निश्चित बनाना चाहिए. खुद को फिट रखना है तो प्रतिदिन फुटबॉल, बास्केट बॉल सहित कोई भी खेल गतिविधियों का हिस्सा बनना होगा. उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ स्वास्थ्य का भी विशेष ख्याल रखते हुए जब हम गतिविधि करेंगे तो जीवन हताश एवं निराश की कोई गुंजाइश नहीं होगी. खेल जगत के क्षेत्र में झारखंड कई प्रतिभावान खिलाड़ियों को दिया है जिन्होंने देश एवं दुनिया में अपने राज्य को गौरवान्वित किया है एवं हमें ऐसे प्रसिद्ध खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर खेल स्पर्धा के लिए खुद को तैयार करना चाहिए.

राँची विश्वविद्यालय के एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि पहले खेलकूद पर विशेष ध्यान नहीं दिया जाता था, एवं परिवार के लोगों का पढ़ाई पर विशेष फोकस करने को कहा जाता है, लेकिन वर्तमान समय में खेलकूद का क्रेज बना है एवं इस क्षेत्र में भी कई संभावनाएँ है.

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now