RAPE

झारंखंड में लड़कियों के साथ रेप (RAPE) का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है गोड्डा में मासूम के साथ हैवानियत

Share
Link copied

झारखण्ड में एक बार फिर लड़की के साथ दरिंदगी  (RAPE) का मामला सामने आये है। जहाँ अकरम नाम के युवक ने उस लड़की के साथ बलात्कार किया फिर लड़की जब गर्भवती हुई तो उसके गर्भ को दवा खिलाकर गिराने की कोशिश की। मामला गोड्डा जिले का है. यहां 19 वर्षीय आदिवासी किशोरी के साथ रेप हुआ. रेप का आरोप अकरम नाम के युवक पर लगा है. मामले में सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि, आरोपी ने युवती के साथ रेप किया और फिर जब वो गर्भवती हो गई तो गर्भपात के लिए उसे दवा खिला दी. मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपी अकरम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी कराया है. इस घटना को लेकर लोगों में गुस्सा देखने को मिल रहा है.

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि, जब वो 15 साल की थी तब से आरोपी उसका पीछा करता था. विरोध करने के बाद भी आरोपी ने उसका पीछा करना नहीं छोड़ा. अप्रैल 2022 में अकरम ने जबरन उसके साथ संबंध बनाया. डर की वजह से उसने ये बात अपने परिजनों को नहीं बताई. पीड़िता के मुताबिक उसे गर्भवती होने की जानकारी हुई तो उसने अकरम को पूरी बात बताई. इस दौरान अकरम ने उसे गर्भपात की दवा खिला दी.

सोरेन परिवार की काली संपत्ति मुम्बई से लेकर दिल्ली तक : बाबूलाल मरांडी ( babulal marandi)

पीड़ित लड़की को जब मेडिकल के लिए सदर अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने बताया कि उसके गर्भाशय में 2 महीने का भ्रूण है. डॉक्टरों ने लड़की का ऑपरेशन कर मृत भ्रूण को बाहर निकाला. सदर अस्पताल की डॉक्टर प्रभा रानी ने बताया कि एक रेप पीड़िता मेडिकल के लिए आई थी, जिसके बाद पाया गया कि वो गर्भ धारण कर चुकी है. अल्ट्रासाउंड कराया गया तो पता चला कि गर्भ में 2 महीने का भ्रूण मर चुका है. उन्होंने बताया कि लड़की के मुताबिक लड़के ने उसे दवा खिलाई थी जिसकी वजह से ये सब हुआ है.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow