ट्रेन ठहराव की क्रेडिट की होड़ में उलझे कांग्रेस और BJP विधयक सांसद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Bjp vs congress
जामताड़ा में आज से हावड़ा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस ट्रेन की ठहराव शुरू हो चुकी है। जामताड़ा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की ठहराव को लेकर आसनसोल रेल मंडल के डी आर एम परमानंद शर्मा द्वारा उद्घाटन समारोह रखा। जिसमें दुमका सांसद सुनील सोरेन, जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी पहुँचे जहाँ डी आर एम ने दोनों जनप्रतिनिधियों के स्वागत किया। सभी ने ट्रैन को जामताड़ा रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व मंच पर जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान के भाषण के दौरान बी जे पी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। मौके पर दुमका सांसद सुनील सोरेन ने कहा की जामताड़ा रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने की कोई ट्रेन नही थी यहाँ के लोगों का वर्षों से माँग था कि इस स्टेशन से दिल्ली जाने की सुविधा हो जिसके लिए मैंने प्रयास किया जिसके बाद रेल मंत्री ने इसकी स्वीकृति प्रदान किया। वहीं जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा हमलोग जनता के हित में कार्य कर रहे हैं। हमलोगों के सासदों का प्रयास से पूर्वा ट्रेन का ठहराव हुई है। भाजपा के लोग सिर्फ हंगामा करते हैं।
















