कमलदेव गिरी ( Kamadev giri ) हत्याकांड में चार और आरोपी गिरफ्तार

कमलदेव गिरी ( Kamadev giri ) हत्याकांड में चार और आरोपी गिरफ्तार

Share
Link copied

Kamadev giri murder case 

चाईबासा
कमलदेव गिरी हत्याकांड में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस अधीक्षक अशुतोष शेखर ने कहा कि कमलदेव गिरी हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता सतीश प्रधान से कड़ाई से पूछताछ के बाद सूचना के आधार पर गोली चलाने वाले जाहिद हुसैन और रकिब को भी गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों के निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल देशी बम बनाने वाले दो अन्य व्यक्ति हाशिम और साकिर की भी गिरफ्तार हुई है।

तीन देशी कट्टा, गोली, मोबाइल भी बरामद किया गया है। घटना में इस्तेमाल किये गये सतीश प्रधान की स्कूटी के साथ एक मोटर साइकिल भी बरामद की गई है।

कमलदेव गिरी की हत्या करने के लिए सतीश प्रधान ने जाहिद को डेढ़ लाख रुपये की सुपारी देने की बात हुई थी। जिसमें से सतीश प्रधान ने 70 हजार रुपये ही दिया था। जांच पड़ताल में पता चला कि रकीब को पूर्व में आर्म्स एक्ट का अपराधिक इतिहास रहा है। जिसमें वह जेल भी जा चुका है।

घटना में बारुद उपलब्ध कराने वाले हाशीम भी 2010 व 2012 में आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है। इन लोगों की गिरफ्तारी चक्रधरपुर क्षेत्र से की गई है।

जिसमें हथियार सप्लाई करने वाले, बम बनाने वाले कुछ सहयोगी की भी पहचान हुई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए भी एसआइटी टीम छापामारी कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow